31st July 2026

BREAKING NEWS

अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सेक्स CD कांड में भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, CBI कोर्ट की कार्यवाही पर अंतरिम रोक

जून 2026 की रैंकिंग जारी, स्वास्थ्य विभाग बना नंबर-1, जानें टॉप-10 विभाग

रूस का भीषण हमला… कीव समेत कई शहरों पर मिसाइलों की बारिश, दहल उठा यूक्रेन

15 अगस्त से एक दिन पहले 101 उम्रकैदियों की होगी रिहाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Media Yodha Desk Thu, Jul 30, 2026

जिला मुंगेली :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों मे त्वरित कार्यवाही करने व प्रकरण की शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिनांक 24.06.2026 को पीड़िता द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि पुष्पराज डाहिरे द्वारा प्रार्थियां के नाबालिक पुत्री को बदनाम करने की नियत से अश्लील विडियो एवं फोटो को सोशल मीडिया में दिनांक 23.06.2026 को अपलोड करने कि लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 205/2026 धारा 79 BNS 67(B) IT Act एवं 13,14 पाक्सो एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण मे विवेचना के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली श्री आशीष अरोरा के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारिकी निरीक्षण किया जाकर आरोपी पुष्पराज डाहिरे का पता तलाश किया। आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में तथ्यात्मक पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा फोटो/विडियो अपलोड करना बताये और जुर्म कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी पुष्पराज डाहिरे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल एन्ड्राईड फोन जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना सबुत पाये जाने से आरोपी पुष्पराज डाहिरे पिता सूरज डाहिरे उम्र 18 वर्ष निवासी रामगढ़ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली हाल निवास ग्राम कोडापुरी थाना कुण्डा जिला कबीरधाम को दिनाक 27.07.2026 विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली), उपनिरी. हरीश साहू, प्रशिक्षु उप निरी. योगेश भट्ट, हर्षा वर्मा, प्रआर. मनोज ठाकुर, आर. राधे लाल ध्रुव, रवि श्रीवास एवं संजय यादव की अहम भुमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन