26th August 2026

BREAKING NEWS

1298 विद्यार्थियों को सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर

मादा टाइगर ने युवक पर किया हमला, मौत के बाद दोस्तों ने ऐसे बचाई अपनी जान

ईरान ने पहली बार सुनाई सुप्रीम लीडर की आवाज, सामने आया वीडियो

टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

सड़क बही, वाहन हुआ हादसे का शिकार; बारिश के बीच 3 लोगों की बाल-बाल बची जान

Advertisment

CG News : सड़क बही, वाहन हुआ हादसे का शिकार; बारिश के बीच 3 लोगों की बाल-बाल बची जान

Media Yodha Desk Tue, Aug 25, 2026

कांकेर :  कांकेर में लगातार बारिश से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है. रास्तों के पुल के ऊपर से बह रहे पानी ने हादसों का खतरा बढ़ा दिया है. अंतागढ़ के गोंड बिनापाल और हिन्दू बिनापाल के पास एप्रोच सड़क क्षतिग्रस्त होकर बह गया. इसी दौरान गुजर रही वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई.

जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान सड़क के ऊपर से पानी बह रहा था. अंधेरा होने के कारण चालक को क्षतिग्रस्त हिस्से का सही अंदाजा नहीं लग सका. चालक ने वाहन आगे ले जाने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से में नीचे जा गिरा. वाहन में चालक समेत तीन लोग सवार थे.

हादसे के बाद चालक ने अपनी तरफ का दरवाजा खोलकर सभी लोगों को बाहर निकाला. चालक के सुझबुझ के कारण तीनों की जान बच गई. बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर वाहन चालकों को खतरे की सूचना देने के लिए कोई चेतावनी बोर्ड भी मौजूद नहीं था. घटना के बाद प्रशासन मौके पर सुरक्षा के लिहाज से एहतियाती कदम उठा रही है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन