Meta Reels Series Feature : क्रिएटर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! Instagram का नया ‘Series’ बटन बढ़ाएगा कमाई के मौके
Media Yodha Desk Tue, Jun 9, 2026
Meta Reels Series Feature: Instagram और Facebook पर रील्स देखने वालों के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है. Meta ने अपने दोनों पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स पर रील्स के लिए एक नया 'Series' फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है. यह बिल्कुल वैसा ही होगा जैसे आप Netflix या YouTube पर किसी वेब सीरीज के अलग-अलग एपिसोड्स देखते हैं. इस नए फीचर के आने के बाद अब आपको किसी क्रिएटर की रील्स का 'पार्ट-2' या 'पार्ट-3' ढूंढने के लिए उसकी प्रोफाइल को स्क्रॉल नहीं करना पड़ेगा.
क्या है रील्स 'Series'?
Meta का यह नया 'Series' फीचर खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो कई पार्ट्स में वीडियो बनाते हैं. इमें सिलेक्टेड क्रिएटर्स अपनी नई और पुरानी रील्स को एक साथ मिलाकर एक सिंगल सीरीज़ का रूप दे सकेंगे. इस सीरीज़ के अंदर हर एक रील एक 'एपिसोड' की तरह काम करेगी.जैसे अगर कोई क्रिएटर '10 दिनों में इंग्लिश बोलना सीखें' या '7 डेज कुकिंग चैलेंज' जैसी सीरीज चला रहा है, तो वह इन सभी 10 या 7 वीडियो को एक ही जगह बंडल कर सकता है.
क्रिएटर की प्रोफाइल पर मिलेगा एक नया टैब
Meta ने कन्फर्म किया है कि यह नया फीचर क्रिएटर्स की प्रोफाइल पर एक बिल्कुल अलग 'सीरीज़' टैब के रूप में दिखाई देगा. इस टैब पर क्लिक करते ही हर एक सीरीज़ का अपना एक अलग पेज खुल जाएगा. इसके अलावा, अगर कोई यूजर फीड स्क्रॉल करते समय किसी एपिसोड पर पहुंचता है, तो वह वहीं से पूरी सीरीज़ को ओपन कर सकता है. यूजर्स के पास इस सीरीज़ को 'सेव फॉर लेटर' करने का भी विकल्प होगा, ताकि जब भी क्रिएटर कोई नया एपिसोड अपलोड करे, तो यूजर को तुरंत उसका अपडेट मिल जाए.
इस नए फीचर के आने से यह साफ है कि मेटा अब यूजर्स को लंबे समय तक ऐप पर टिकाए रखना चाहता है. बिखरे हुए वीडियो के मुकाबले एक स्ट्रक्चर्ड और व्यवस्थित कलेक्शन देखने से यूजर्स के बीच लगातार वीडियो देखने की आदत (Viewing Habits) बनती है. इससे न सिर्फ क्रिएटर्स को बार-बार आने वाले व्यूज (Repeat Engagement) मिलेंगे, बल्कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर बिताया जाने वाला समय भी काफी बढ़ जाएगा.
क्या इस फीचर से होगी क्रिएटर्स की मोटी कमाई?
क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि मेटा इस फीचर के जरिए मोनेटाइजेशन यानी कमाई के अवसरों पर भी विचार कर रहा है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक कमाई के सटीक मॉडल का खुलासा नहीं किया है. फिलहाल यह टेस्ट बेहद सीमित क्रिएटर्स के लिए लाइव किया गया है, जो पहले से ही पार्ट्स में वीडियो बनाते हैं. जल्द ही इसे सभी के लिए रोलआउट किया जा सकता है.
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन